25 Jan
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जनवरी 25 किसी वर्ष में दिन संख्या 360 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 361 है। भारत और विश्व इतिहास में 25 जनवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 25 जनवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1554 – ब्राजील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुई थी।
1755 – मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1565 – तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
1579 – डच गणराज्य की स्थापना हुई थी।
1791 – ब्रिटिश संसद ने संवैधानिक अधिनियम 1791 पारित किया, क्वीबेक के पुराने प्रांत को ऊपरी और निचले कनाडा में विभाजित किया।
1831 – पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा में की।
1839 – चिली में आये भूकम्प से लगभग 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1880 – भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने की।
1881 – एलेक्जेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी में बनायी।
1904 – पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में हुए कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
1924 – फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था।
1952 – सार के प्रशासन को लेकर जर्मनी और फ्राँस के बीच विवाद हुआ।
1955 – पनामा और अमेरिका ने में नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
1969 – उत्तरी विएतनाम और अमेरिका के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
1971 – हिमाचल प्रदेश पूर्ण रूप से राज्य घोषित किया गया था।
1971 – जनरल ईदी अमीन ने युगांडा को 1962 में स्वतंत्रता दिलाने वाले राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था. राष्ट्रपति जब सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे।
1975 – शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।
1980 – तीन साल के अंतराल के बाद पद्म विभूषण, भारत रत्न,आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे।
1980 – प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 – आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
1988 – रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
1990 – इंग्लैंड में आये तूफान से बच्चों समेत लगभग 50 लोगों की जाने गयी।
1994 – तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।
1999 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में आये भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।
2002 – भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ अर्जुन सिंह बने।
2003 – चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 – अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 – महाराष्ट्र के सातारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक मरे।
2009 – केन्द्र सरकार ने पद्मभूषण व पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की।
2015 – मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।
25 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1824 – प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ था।
1874 – ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ था।
1882 – अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ था।
1930 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का जन्म हुआ था।
25 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1918 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का निधन हुआ था।
1953 – भारतीय व्यापारी, उद्योगपति और सार्वजनिक नेता नलिनी रंजन सरकार का निधन हुआ था।
1969 – भारत के स्वतंत्रता सेनानीओं में से एक अनंता सिंह का निधन हुआ था।
2001 – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता विजयाराजे सिंधिया का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment