Posts

Showing posts from April, 2020
no

तुलसी के फायदे और नुकसान

तुलसी के फायदे और नुकसान तुलसी के फायदे और नुकसान की जानकारी आपके जीवन में आने वाली कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर कर सकती है। तुलसी का उपयोग करके आप मधुमेह, रक्‍तचाप, हृदय रोग, योन स्‍वास्‍थ्‍य और कैंसर जैसी गंभीर समस्‍याओं का निदान कर सकते हैं। आपके आंगन में एक तुलसी का पौधा जरूर होगा क्‍योंकि भारतीय समाज में तुलसी की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि इसके घर पर होने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। यह तो तुलसी के पौधे को घर में लगाने का आध्‍यात्मिक कारण है। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि तुलसी के पौधे को घर पर लगाने का वैज्ञानिक कारण भी है जो हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी तुलसी को जड़ी-बूटीयों की रानी माना जाता है। आज इस वीडियो में आप पवित्र तुलसी के फायदे और नुकसान की जानकारी प्राप्‍त करेगें। आइऐ जाने तुलसी के फायदे क्‍या हैं। तुलसी के पौधे की जानकारी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर तुलसी का पौधा एक बारहमासी पौधा है। रंग, आकार, गुणों और उपयोगिता के आधार पर तुलसी की लगभग 35 प्रजातियों की अब तक पहचान की जा चुकी है। तुलसी क...

एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा के फायदे एलोवेरा जितना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभप्रद होता है उतना ही आपके बालों और त्वचा के लिए भी। आइए जानें ऐलोवेरा का हमारे स्‍वास्‍थ्‍य पर कितना अच्‍छा प्रभाव पड़ता है। एलोवेरा फायदों से भरपूर कैसे है एलोवेरा के फायदे एलोवेरा को कई नामो से भी जाना जाता है। इसमें एमीनो एसिड और 12 विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह जितना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभप्रद होता है उतना ही आपके बालों और त्वचा के लिए भी। आइए जानें ऐलोवेरा का हमारे स्‍वास्‍थ्‍य पर कितना अच्‍छा प्रभाव पड़ता है। सनबर्न से बचाएं एलोवेरा का रस सनस्‍क्रीन का काम करता है। धूप में निकलने से पहले एलोवेरा का रस अच्छी तरह से अपनी त्वचा पर लगाने से सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्‍वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पातीं। जलने या चोट में फायदेमंद एलोवेरा अपने एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण के कारण घाव को जल्दी भरता है। चोट लगने या जलने पर इसका जेल निकाल कर लगाने से आराम मिलता है। जलने के तुरन्‍त बाद इसके जेल को लगा लेने से छाले नही...

गेंदे के फूल के फायदे और नुकसान

गेंदे के फूल के फायदे और नुकसान गेंदा एक खूबसूरत फूल होता है जो कि पीले, नारंगी, हल्के पीले आदि कई रंगों में पाया जाता है। गेंदे का उपयोग भारतीय घरों में अक्सर पूजा-माला बनाने, सजावट की सामग्री के रुप में किया जाता है। लेकिन गेंदा शरीर के लिए एक शक्तिशाली हर्ब के रुप में काम करता है। गेंदे के फूल के फायदे स्वास्थ्य के लिए अनेक है  इसमें जीवाणुरोधी, सूजनरोधी, कवक रोधी, विषाणुरोधी और एंटी-सेप्टीक गुण पाए जाते हैं। गेंदे में घावों को ठीक करने के लिए आवश्यक गुण होते हैं इसलिए गेंदा का उपयोग दवा के रुप में किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम विस्तृत ढ़ंग से गेंदे के फूल के स्वास्थ्य के लिए उपयोग, गेंदे के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। गेंदे के गुण| एंटी-बैक्टीरियल गुण एंटी- इंफ्लेमेंट्री गुण एंटी- माइक्रोबियल गुण एंटी-फंगल एंटी-सेप्टीक गेंदे के फूल के फायदे वनस्पति अनुसंधान से पता चलता है कि गेंदे के फूल में कई सक्रिय घटक होते हैं जिनमें विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट और वाष्पशील तेल शामिल होते हैं। ये फूलों के उज्ज्वल रंग और मजबूत गंध के लिए जिम्मेदार हैं; कुछ कव...