02 June
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जून 02 किसी वर्ष में दिन संख्या 153 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 154 है। भारत और विश्व इतिहास में 02 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 02 जून की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। 1739 – स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई। 1800 – पहले चेचक का टीकाकरण उत्तर अमेरिका में ट्रिनिटी, न्यूफाउंडलैंड में किया गया। 1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया। 1868 – पहला ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस इंग्लैंड के मैनचेस्टर में आयोजित किया गया। 1869 – शेरवुड कॉलेज की स्थापना नैनीताल भारत में की गयी। 1883 – पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया। 1909 – अल्फ्रेड डेकिन तीसरे बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री बने थे. 1910 – रोल्स-रॉयस लिमिटेड के सह-संस्थापक चार्ल्स रोल्स, विमान द्वारा अंग्रेजी चैनल के एक गैर-स्टॉप डबल क्रॉसिंग...