17 Jan
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जनवरी 17 किसी वर्ष में दिन संख्या 352 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 353 है। भारत और विश्व इतिहास में 17 जनवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 17 जनवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1524 – इतालवी खोजकर्ता जियोवन्नी दा वेराज़ानो ने मेडीरा से पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर के लिए एक समुद्री मार्ग की खोज की।
1584 – मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1595 – फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1991 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हुआ।
1601 – मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1601 – फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता करने पर फ्रांस को बगेस वोल्रोमेय, ब्रीस तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1757 – प्रूशिया के ख़िलाफ़ जर्मनी ने युद्ध की घोषणा की।
1852 – दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को ब्रिटेन ने मान्यता दी।
1863 – अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।
1871 – केबल कार सिस्टम के लिए एन्डू एस. हैलिदी को पेटेंट दिया गया।
1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने पद से इस्तीफा दिया।
1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1915 – पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने कब्जा किया।
1917 – 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आइलैंड्स को अमेरिका ने खरीदा।
1928 – पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।
1941 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1949 – फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार जर्मनी से अमेरिका पहुँची।
1976 – हरमस रॉकेट को यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने लांच किया।
1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1980 – फ्लाटसटकोम-3 नासा ने लांच किया।
1985 – इंगलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1989 – उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने।
1996 – यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने आवेदन किया।
2007 – आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2009 – भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2012 – भारत और चीन सीमा मुद्दों को हल करने के लिए एक कार्यात्मक कार्यालय बनाने के लिए सहमत हैं।
17 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1863 – महान् रशियन अभिनेता ‘कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की’ का जन्म हुआ था।
1888 – भारत के प्रसिद्ध निबन्धकार, व्यंग्यकार और साहित्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ था।
1905 – भारतीय गणितज्ञ डी. आर. कापरेकर का जन्म हुआ था।
1908 – भारतीय सिनेमा के निर्माता-निर्देशक तथा अभिनेता एल. वी. प्रसाद का जन्म हुआ था।
1917 – अभिनेता तथा राजनेता एम जी रामचंन्द्रन का जन्म हुआ था।
1918 – मशहूर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का जन्म हुआ था।
1920 – तुर्की के क्रांतिकारी कवि ‘नाजिम हिकमत’ का जन्म हुआ था।
1923 – हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म हुआ था।
1930 – सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक अरविंद कुमार का जन्म हुआ था।
1941 – प्रसिद्ध लेखक महावीर सरन जैन का जन्म हुआ था।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म हुआ था।
17 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1951 – असम के फ़िल्म निर्माता, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी ज्योति प्रसाद अग्रवाल का निधन हुआ था।
2010 – भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन हुआ था।
2014 – मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment