15 Jan
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जनवरी 15 किसी वर्ष में दिन संख्या 350 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 351 है। भारत और विश्व इतिहास में 15 जनवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 15 जनवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1759 – लंदन के मोंटेगुवे हाउस में दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माने जाने वाले ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
1784 – शियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।
1802 – कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) पेंसिल्वेनिया महासभा द्वारा स्थापित किया गया।
1826 – फ्रांसीसी अखबार "ले फिगारो" ने एक साप्ताहिक अखबार के रूप में पेरिस में प्रकाशन शुरू किया।
1839 – एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।
1865 – अमेरिकन सिविल वॉर-द यूनियन आर्मी ने कॉन्फेडरशिप के अंतिम बंदरगाह, फोर्ट फिशर पर कब्जा कर लिया।
1885 – अमेरिकी फोटोग्राफर विल्सन बेंटले ने एक माइक्रोस्कोप के लिए एक कैमरा संलग्न करके बर्फ के टुकड़े की पहली ज्ञात तस्वीर ली।
1889 – कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।
1910 – अमेरिका के व्योमिंग राज्य में शोसोन नदी पर बफेलो बिल डैम का निर्माण, जो दुनिया का सबसे ऊंचा बांध था।
1943 – दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।
1949 – ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया और उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1965 – भारतीय खाद्य निगम स्थापना हुई।
1975 – पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1988 – भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।
1992 – बाल्कन के देश मैसिडोनिया को बुल्गारिया ने मान्यता दी।
1998 – ढाका में त्रिदेशीय बांग्लादेश, भारत तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
2006 – क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश ब्रिटिश हाईकोर्ट ने दिया।
2007 – इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख एवं सद्दाम हुसैन के सौतेले भाई को फ़ाँसी पर चढ़ाया गया।
15 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1856 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म हुआ था।
1918 – गोमांतक दल के बहुत खतरनाक क्रांतिकारी क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ था।
1921 – बाबा साहेब भोंसले का जन्म हुआ था।
1926 – ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता थाखाशाबा जाधव का जन्म हुआ था।
1938 – चुनी गोस्वामी का जन्म जो प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर हैं।
1956 – मायावती का जन्म हुआ था।
1957 – भानुप्रिया अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
1982 – नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ था।
15 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1761 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का निधन हुआ था।
1998 – भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ था।
2009 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतनेवाले तपन सिन्हा का निधन हुआ था।
2012 – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment