13 jan

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जनवरी 13 किसी वर्ष में दिन संख्या 348 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 349 है। भारत और विश्व इतिहास में 13 जनवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 13 जनवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।



1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।

1607 – स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।

1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।

1709 – मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया।

1794 – कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे में 15 सितारों और 15 पट्टियों में बदलाब किया।

1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1822 – ग्रीस के वर्तमान झंडे के डिजाइन को पहली राष्ट्रीय सभा ने एपिडॉरस में उनके नौसैनिक झंडे के लिए अपनाया था।

1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।

1849 – अंग्रजों और सिखों के बीच चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।

1874 – राजा की रक्षा के लिए अमेरिकी सैनिकों को होनोलूलू भेजा गया।

1889 – असम में युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।

1893 – यूनाइटेड किंगडम में स्वतंत्र लेबर पार्टी इसकी पहली बैठक शुरू हुई।

1910 – पहली बार रेडियो का प्रसारण हुआ था. यह प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था।

1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।

1938 – देश के जाने-माने संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्‍म हुआ था।

1948 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।

1949 – अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्‍म हुआ था।

1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

1966 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।

1993 – अमरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए में आज ही के दिन इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की थी।

1995 – बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।

2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।

2009 – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।




13 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1450 – जिस के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डी गामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी उस पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ था।

1896 – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का जन्म हुआ था।

1911 – हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म हुआ था।

1938 – प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म हुआ था।

1949 – अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ था।

1978 – भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म हुआ था।

1926 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ था।

1919 – उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी का जन्म हुआ था।


13 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर.एन. माधोलकर का निधन हुआ था।

1964 – प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का निधन हुआ था।

1976 – भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन हुआ था।

1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar