27 Nov
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार नवम्बर 27 किसी वर्ष में दिन संख्या 332 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 333 है। भारत और विश्व इतिहास में 27 नवम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 27 नवम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया था।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1703 – पहला एडीस्टोन लाईटहाउस के महान तूफान में नष्ट हो गया।
1727 – बर्लिन में जेरूसलम के चर्च की आधारशिला रखी गई।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1838 – पेस्ट्री युद्ध में फ़्रैंक बलों द्वारा मेक्सिको पर आक्रमण किया गया।
1888 – अंतर्राष्ट्रीय डेल्टा डेल्टा डेल्टा सोरोरिटी की स्थापना बोस्टन विश्वविद्यालय में की गयी।
1889 – क्लेमसन विश्वविद्यालय दक्षिणी कैरोलिना में स्थापित किया गया।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
1905 – जापान और कोरिया ने ईलासा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1947 – पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
27 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ था।
1878 – जतिन्द्रमोहन बागची का जन्म हुआ था।
1881 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का जन्म हुआ था।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ था।
1907 – हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था।
1940 – मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का जन्म हुआ था।
1952 – भारतीय सिंगर बप्पी लाहिड़ी का जन्म हुआ था।
1986 – भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का जन्म हुआ था।
27 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1976 – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का निधन हुआ था।
1978 – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन हुआ था।
2002 – प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन हुआ था।
2008 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ था।
2011 – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment