27 Dec
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 27 किसी वर्ष में दिन संख्या 362 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 363 है। भारत और विश्व इतिहास में 27 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 27 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1703 – इंग्लैंड और पुर्तगाल ने मेथुइन असेंटो व्यापार समझौता पर संधि की।
1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न हुई।
1900 – ब्रिटिश मानवाधिकार कार्यकर्ता एमिली होबहाउस केप टाउन आए।
1911 – “जन गण मन”, भारत का राष्ट्रगान प्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया।
1922 – इंपीरियल जापानी नौसेना ने होशो का गठन किया, जो दुनिया का सबसे पहला उद्देश्य निर्मित विमान वाहक है।
1923 – टोक्यो में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत हुई।
1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव आॅफ स्वैलोज़' की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए।
2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी।
2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 – रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला और आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
27 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ था।
1797 – उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि ग़ालिब का जन्म हुआ था।
1895 – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म हुआ था।
1927 – उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ था।
1937 – भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ था।
1942 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ था।
1965 – अभिनेता सलमान ख़ान का जन्म हुआ था।
27 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ था।
1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन हुआ था।
2013 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment