25 Nov
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार नवम्बर 25 किसी वर्ष में दिन संख्या 330 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 331 है। भारत और विश्व इतिहास में 25 नवम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 25 नवम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1716 – अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।
1833 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने जोनहोवेन की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1867 – अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1884 – सेंट लुइस के जॉन बी. मेयेनबर्ग ने 'वाष्पित दूध' (ईवैपोरेटेड मिल्क) का पेटेंट कराया।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1937 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन हुआ।
1941 – लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया।
1960 – टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1965 – फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया।
1975 – दक्षिणी अमरीका के सूरीनाम देश को हॉलैंड से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।
1975 – नीदरलैंड से सूरीनाम की स्वतंत्रता के बाद, जोहानफायर इसके पहले राष्ट्रपति बने।
2002 – लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2004 – पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 – कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन शुरु किया गया।
2011 – रूस के बेंकूवर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रोटोन-एम राकेट द्वारा चीनी संचार उपग्रह एशियासेट 7 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।
25 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1879 – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का जन्म हुआ था।
1890 – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ था।
1890 – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों राधेश्याम कथावाचक का जन्म हुआ था।
1922 – ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म हुआ था।
1941 – मुस्लिम सूफी, लेखक, आध्यात्मिक नेता रियाद अहमद गौहर शाही का जन्म हुआ था।
1963 – ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य अरविन्द कुमार शर्मा का जन्म हुआ था।
1969 – त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ और 10वें मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का जन्म हुआ था।
1982 – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म हुआ था।
25 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1879 – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन हुआ था।
1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा का निधन हुआ था।
1975 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का निधन हुआ था।
1981 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का निधन हुआ था।
1984 – भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ था।
1987 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का निधन हुआ था।
2014 – भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment