25 Dec

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 25 किसी वर्ष में दिन संख्या 360 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 361 है। भारत और विश्व इतिहास में 25 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 25 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1643 – ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाज के कप्तान विलियम मायर्स, रयल मैरी, एक निर्जन द्वीप पर उतरे और इसका नाम क्रिसमसलैंड रखा।

1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।

1741 – खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।

1760 – जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने "एक इवनिंग थॉट" नामक कविता का प्रकाशन किया।

1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1800 – क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।

1809 – अमेरिकी फिजिशियन एप्रैम मैकडॉवेल ने एक डिम्बग्रंथि ट्यूमर का दुनिया का पहला अंतिम प्रदर्शन किया।

1814 – चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।

1871 – फुटबॉल क्लब का गठन किया गया।

1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

1892 – स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुआ।

1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण किया गया।

1975 – हेवी मेटल बैंड आयरन मेडेन का गठन लंदन में स्टीव हैरिस द्वारा किया गया।

1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त हो गया।

1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।

2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता हुआ।

2008 – भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

2011 – वार्षिक क्रिसमस संदेश पोप बेनेडिक्ट XVI द्वारा सेंट पीटर स्क्वायर, वेटिकन सिटी में दिया गया है।





25 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1642 – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ था।

1861 – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ था।

1872 – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का जन्म हुआ था।

1876 – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ था।

1880 – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म हुआ था।

1919 – प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ था।

1925 – प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का का जन्म हुआ था।

1926 – हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्म हुआ था।

1944 – फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म हुआ था।







25 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1846 – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ था।

1959 – भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन हुआ था।

1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का का निधन हुआ था।

1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन हुआ था।

1994 – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन हुआ था।

2005 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री सरत चन्द्र सिन्हा का निधन हुआ था।

2011 – नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ था।

2015 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar