23 Nov
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार नवम्बर 23 किसी वर्ष में दिन संख्या 328 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 329 है। भारत और विश्व इतिहास में 23 नवम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 23 नवम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1165 – पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे थे।
1705 – निकोलस रोवे का प्ले "युलिसेस" का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1744 – ब्रिटिश के प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दे दिया।
1808 – टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने एक स्पैनिश सेना को हराया।
1848 – महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
1863 – पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गई।
1890 – इटली में आम चुनाव हुये।
1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।
1904 – अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1923 – जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया।
1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोगों की मौत हो गयी।
1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1983 – भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 – लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
1992 – आईबीएम ने साइमन , एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है।
1997 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नीरद सी चौधरीने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2002 – जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।
2002 – नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया।
2006 – अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 – आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
2009 – फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या हुई।
23 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1897 – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म हुआ था।
1914 – हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म हुआ था।
1922 – अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी डोनाल्ड टेनंट का जन्म हुआ था।
1926 – आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ था।
1930 – प्रसिद्ध पार्श्वगायिका गीता दत्तअ का जन्म हुआ था।
23 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1912 – क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन हुआ था।
1937 – वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ था।
1976 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ था।
1977 – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् प्रकाशवीर शास्त्री का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment