23 Dec
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 23 किसी वर्ष में दिन संख्या 358 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 359 है। भारत और विश्व इतिहास में 23 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 23 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1672 – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1690 – खलोलशास्त्री जॉन फ्लेमस्टीड ने यूरेनस ग्रह को देखा और उसे तारा समझ कर उसको '34 टॉरी' नाम दिया।
1728 – पर्शिया सम्राट कारेल सहा ने बर्लिन की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1834 – जोसेफ हैनसम ने यात्री घोड़ा गाड़ी 'सेफ्टी कैब' का पेटेंट कराया।
1876 – तुर्की का पहला संविधान घोषित किया गया।
1894 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
1901 – शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
1912 – नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
1913 – अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने फेडरल रिजर्व अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की एक केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली की स्थापना करता है।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध-मित्र सेना ने सिनाई प्रायद्वीप में स्थित मगध युद्ध में रणनीतिक जीत हासिल की।
1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1926 – आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या हुई।
1932 – मिल नामक एक अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया।
1938 – दक्षिण अफ्रीका के एक मछुआरे ने लंबे समय से विलुप्त माने जाने वाले ओना कोलाकैंथ के पहले जीवित नमूने की खोज की।
1947 – सर्वप्रथम बेल लैबॉरिट्रीज में ट्रंजिस्टर का प्रदर्शन किया गया।
1954 – बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
1957 – ऑस्ट्रेलिया के इयान क्रेग सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेट कप्तान बन गए।
1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1995 – हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत हो गयी।
2000 – न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
2003 – इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 – वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया।
2008 – साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
23 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1845 – भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का जन्म हुआ था।
1888 – कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येन्द्र चंद्र मित्रा का जन्म हुआ था।
1899 – भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म हुआ था।
1902 – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था।
1954 – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का जन्म हुआ था।
23 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1926 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन हुआ था।
1941 – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन हुआ था।
2000 – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन हुआ था।
2004 – भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment