19 Dec
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 19 किसी वर्ष में दिन संख्या 354 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 355 है। भारत और विश्व इतिहास में 19 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 19 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1154 – किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1821 – दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।
1823 – जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
1842 – अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
1889 – बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया।
1919 – अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई।
1927 – उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई।
1927 – भारत के ३ क्रान्तिकारियों पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाक उल्ला खाँ व ठाकुर रोशन सिंह को ब्रिटिश सरकार ने फाँसी पर लटका कर मार दिया।
1931 – जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1958 – सुकुमार सेन भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
1961 – गोवा स्वतन्त्र हुआ।
1966 – एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
1983 – ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।
2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
2008 – केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
19 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1899 – सीनियर मानवाधिकारों के लिए आजिवन संघर्ष करने वाले अमेरिकि नेता मार्टिन लूथर किंग का जन्म हुआ था।
1919 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म हुआ था।
1934 – भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ था।
1969 – पूर्व क्रिकेटर नयन मुंगया का जन्म हुआ था।
1974 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म हुआ था।
1974 – अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म हुआ था।
1980 – अमरीकन अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म हुआ था।
19 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1860 – भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का निधन हुआ था।
1927 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का निधन हुआ था।
1927 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का निधन हुआ था।
1988 – ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन हुआ था।
2016 – लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment