15 Dec
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 15 किसी वर्ष में दिन संख्या 350 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 351 है। भारत और विश्व इतिहास में 15 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 15 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1864 – अमेरिकी नागरिक युद्ध - नैशविले की लड़ाई: संघीय सेना ने टेनेसी की संघीय सेना को पराजित किया।
1877 – थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का अविष्कार किया।
1911 – बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 – मोलदावियन गणराज्य ने में रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
1950 – कनाडा के कैलगरी शहर में भगदड़ खेत खेल स्टेडियम आधिकारिक तौर पर खोला गया।
1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 – बीबीसी श्रृंखला, कॉमेडी प्लेहाउस में पहला एपिसोड प्रस्तुत किया गया।
1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976 – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजित राय को सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1995 – यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति हुई।
1997 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
1997 – अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
2000 – चेरनोबिल रिएक्टर हमेशा के लिए बंद हो गया।
2001 – इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2005 – अटलांटिक पावर आउटेज शुरू किया गया।
2003 – भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
2011 – अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा द्वारा एक बजट समझौता किया जाता है।
15 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ था।
1933 – भारतीय प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवम निर्देशक् बापु का जन्म हुआ था।
1976 – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बाइचुंग भूटिया का जन्म हुआ था।
1988 – भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जन्म हुआ था।
1992 – भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर पियूष कमल का जन्म हुआ था।
15 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1749 – छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते शाहूू महाराज का निधन हुआ था।
1950 – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ था।
1952 – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का निधन हुआ था।
1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ था।
1985 – मॉरिशस के गवर्नर शिवसागर रामगुलाम का निधन हुआ था।
2000 – कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment