13 Dec

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 13 किसी वर्ष में दिन संख्या 348 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 349 है। भारत और विश्व इतिहास में 13 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 13 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1734 – ब्रिटेन और रूस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1759 – अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।

1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई।

1843 – बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।

1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।

1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हो गयी।

1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित किया गया।

1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया।

1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई।

1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।

1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

1974 – माल्टा गणतंत्र बना।

1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा किया गया।

1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।

1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2001 – दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला हुआ।

2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए।

2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता शुरु हुई।

2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने के लिए विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी की गयी।



13 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1903 – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म हुआ था।

1925 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म हुआ था।


13 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1048 – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन हुआ था।

1986 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar