11 Dec

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 11 किसी वर्ष में दिन संख्या 346 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 347 है। भारत और विश्व इतिहास में 11 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 11 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगरनिगम बनाया।

1710 – फ्रांस ने हाब्सबुर्गेर्स को हराया।

1789 – उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना सार्वजनिक विश्वविद्यालय, की स्थापना की।

1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।

1845 – प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू हुआ।

1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ताविश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1946 – डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

1964 – संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई।

1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1994 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।

1997 – ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए।

2001 – चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

2014 – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर को दे दी।



11 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1810 फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का जन्म हुआ था।

1882 तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ था।

1922 हिंदी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ था।

1935 भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म हुआ था।

1967 भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म हुआ था।

1969 शतरंग खिलाडी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ था।


11 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1938 अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का निधन हुआ था।

1949 प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन हुआ था।

1998 प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ था।

2004 कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का निधन हुआ था।

2012 भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर का निधन हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

20 July

06 Mar

05 AUGUST