1 Dec

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 1 किसी वर्ष में दिन संख्या 336 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 337 है। भारत और विश्व इतिहास में 1 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 1 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।



1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।

1742 – महारानी एलिसाबेथ ने रूस से सभी यहूदियों का निष्कासन किया।

1822 – पेड्रो-I ब्राजील के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।

1874 – आइसलैंड को डेनमार्क की तरफ से एक संविधान और सीमित गृह नियम बनाये गए।

1878 – व्हाईट हाउस में पहला टेलीफोन स्थापित किया गया।

1910 – पर्फरियो डाएज को मेक्सिको का आठवां राष्ट्रपति बनने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया।

1913 – फोर्ड मोटर कंपनी ने बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए पहली बार मूविंग असेंबली लाइन तकनीक पेश की।

1933 – भारत में कोलकाता और ढाका के बीच पहले यात्री विमान सेवा की शुरूआत हुई।

1952 – एडॉल्फो रूइज़ कॉरटिन ने मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

1959 – बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 – बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना हुई।

1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए जिसमे 92 लोगो की मौत हो गयी।

1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

1988 – विश्व एड्स दिवस की शुरुआत हुई।

1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।


1 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1699 – दसवाँ मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का जन्म हुआ था।

1878 – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म हुआ था।

1885 – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ था।

1886 – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हुआ था।

1903 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म हुआ था।

1924 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म हुआ था।

1931 – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म हुआ था।


1 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1973 – इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का निधन हुआ था।

1974 – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का निधन हुआ था।

1985 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का निधन हुआ था।

1990 – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का निधन हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar