09 Nov
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार नवम्बर 9 किसी वर्ष में दिन संख्या 314 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 315 है। भारत और विश्व इतिहास में 9 नवम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 9 नवम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1729 – स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन ने सेविले के संधि पर हस्ताक्षर किये।
1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
1799 – नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के तानाशाह बने।
1857 – अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।
1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1905 – अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।
1906 – थिओडोर रूजवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने जिन्होंने पद पर रहते हुए देश के बाहर आधिकारिक यात्रा की।
1917 – बोल्शेविक रूस की प्रोविजनल सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश किया।
1937 – जापानी सेना ने शंघाई पर नियंत्रण किया।
1945 – कनाडा ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर की पुष्टि की।
1947 – भारत सरकार ने सैन्य कार्यवाई द्धारा जूनागढ़ मुक्त कराया।
1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
1964 – यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स ने ब्रिटेन में हत्या के लिए मौत की सजा को समाप्त करने के लिए वोट किया।
1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
1985 – एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 – आज ही के दिन बर्लिन की दीवार ढहाई गई थी जिसने करीब तीन दशकों तक न सिर्फ जर्मनों को बल्कि पूरी दुनिया को बांट कर रखा था।
1989 – ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।
2000 – उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन किया गया।
2003 – सऊदी अरब के रियाद में एक आत्मघाती आतंकवादी हमले में 17 लोगों की मौत हुई।
2005 – जॉर्डन के तीन होटलों पर आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए।
9 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1483 – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ था।
1877 – मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ था।
1889 – प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म हुआ था।
1904 – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का जन्म हुआ था।
1922 – फ्रांसीसी विदूषक रेमंड Devos का जन्म हुआ था।
1922 – अमेरिकी अभिनेत्री डोरोथी डैंड्रिज का जन्म हुआ था।
1931 – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का जन्म हुआ था।
1936 – प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ का जन्म हुआ था।
1980 – फ़िल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म हुआ था।
9 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1947 – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का निधन हुआ था।
1960 – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ था।
1962 – भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का निधन हुआ था।
1970 – प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन हुआ था।
1970 – मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल का निधन हुआ था।
1980 – स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का निधन हुआ था।
2005 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन हुआ था।
2011 – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित हरगोविन्द खुराना का निधन हुआ था।
2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment