09 Dec
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 9 किसी वर्ष में दिन संख्या 344 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 345 है। भारत और विश्व इतिहास में 9 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 9 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1712 – गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
1747 – ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1793 – न्यूयॉर्क शहर का पहला दैनिक समाचार पत्र, अमेरिकन मिनर्वा, नूह वेबस्टर द्वारा स्थापित किया गया।
1851 – उत्तरी अमेरिका में पहले वाईएमसीए मॉन्ट्रियल की स्थापना की गयी।
1873 – हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1898 – कोलकाता में बेलूर मठ की स्थापना हुई।
1905 – चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।
1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
1941 – चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1947 – फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।
1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
1998 – रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।
2001 – यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2002 – जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
2008 – इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
2012 – मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हुई।
9 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1484 – महान् कवि संत सूरदास का जन्म हुआ था।
1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्लविल हेल्म शील का जन्म हुआ था।
1825 – सिपाही विद्रोहके एक प्रमुख नायक राव तुला राम का जन्म हुआ था।
1889 – असम राज्य केप्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म हुआ था।
1913 – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमी व्यारावाला का जन्म हुआ था।
1918 – भारत केजाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म हुआ था।
1929 – हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ था।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म हुआ था।
1946 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गाँधी का जन्म हुआ था।
1972 – फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो का जन्म हुआ था।
9 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1761 – शिवाजी की पुत्री का पुणे ताराबाई का निधन हुआ था।
1997 – कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन हुआ था।
2007 – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन हुआ था।
2009 – भारतीय तबला वादक उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment