05 Dec
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 5 किसी वर्ष में दिन संख्या 340 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 341 है। भारत और विश्व इतिहास में 5 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 5 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1757 – ल्यूटन की लड़ाई: प्रशियाई सेना ने ऑस्ट्रियाई को धराशायी कर दिया।
1766 – जेम्स क्रिस्टी ने क्रिस्टी की नीलामी की पहली बिक्री लंदन के घर में की।
1868 – पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खोला गया।
1879 – पहला स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गयी।
1892 – जॉन थॉम्पसन कनाडा के चौथे प्रधानमंत्री बने।
1893 – टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
1917 – कनाडा में दो जहाज़ के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोग की मौत हो गई।
1917 – रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम हुआ।
1922 – ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।
1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1956 – गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।
1960 – अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1971 – भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1973 – गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1989 – मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।
1999 – चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
2001 – अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादीन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।
2003 – चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दासनन विजयी हुई।
2006 – जोसेफ कबीला चार दशकों में कांगो के लोकतांत्रिक तरीके से पहले राष्ट्रपति चुने गए।
5 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1573 – ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ था।
1872 – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का जन्म हुआ था।
1894 – भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ था।
1905 – जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ था।
1932 – हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का जन्म हुआ था।
1938 – गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ था।
1969 – भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म हुआ था।
5 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1230 – जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ था।
1924 – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ था।
1941 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ था।
1950 – भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ था।
1951 – प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था।
2013 – नेल्सन मंडेला का निधन हुआ था।
2016 – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment