03 Dec

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार दिसम्बर 3 किसी वर्ष में दिन संख्या 338 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 339 है। भारत और विश्व इतिहास में 3 दिसम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 3 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1730 – कोले सिब्बर को जॉर्ज द्वितीय के तहत ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।

1792 – जॉर्ज वॉशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया और वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1818 – इलिनोइस को 21 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1824 – अंग्रेज ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर सेतूर की किला घेर लिया।

1828 – एंड्रू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रता पर रोक लगाई।

1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियॉन लैंप का पहला बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया गया।

1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1951 – लेबनान विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।

1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1967 – भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच 75 को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 – लाओस को गणराज्य घोषित किया गया।

1977 – जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न हुआ।

2000 – विसिट फॉक्स मैक्सिको के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2001 – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट हो गया।

2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2004 – में भारत और पाकिस्तान 40 साल के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2008 – मुंबई में हुई 26 नवंबर 2008 की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपना पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत हो गयी।



3 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति



1469 – इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का जन्म हुआ था।

1882 – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ था।

1884 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था।

1888 – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रमेचन्द्र मजुमदार का जन्म हुआ था।

1889 – स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ था।

1903 – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म हुआ था।

1910 – भारत के आठवें राष्ट्रपति आर वेंकटरामन का जन्म हुआ था।

1913 – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील और मननशील रचनाका शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।

1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ था।

1957 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म हुआ था।

1982 – टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म हुआ था।


3 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन



1971 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन हुआ था।

1979 – भारत के ख्याति प्राप्त होकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन हुआ था।

1980 – पुर्तगाल के प्रधान मंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन हुआ था।

2011 – फिल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar