28 oct

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 28 किसी वर्ष में दिन संख्या 302 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 303 है। भारत और विश्व इतिहास में 28 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 28 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1492 – महान नाविक क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।

1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1726 – लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित "गुलिवर ट्रेवल्स" का प्रकाशन किया गया।

1791 – फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।

1846 – पायनियर्स सिएरा नेवादा में बर्फ़ीला तूफ़ान से 42 लोग मरे।

1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।

1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।

1868 – थॉमस एडीसन अपना पहला पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर बनाया।

1886 – फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट की.

1891 – में जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत हुई।

1904 – पनामा और उरुग्वे ने राजनयिक संबंध स्थापित किये।

1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।

1918 – हंगरी और आस्ट्रिया के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1918 – पश्चिमी गैलिसिया (पूर्वी यूरोप) में एक नई पोलिस सरकार की घोषणा हुई।

1921 – एम्स्टर्डम की टस्किनस्की मूवी थियेटर का उद्घाटन हुआ।

1922 – इटली में रोम मार्च के द्वारा फासिस्ट शक्तियों ने सत्ता पर अधिकार कर लिया और मुसोलनी वहाँ का प्रधानमंत्री बना।

1922 – लाल सेना ने व्लादिवोस्तोक का अधिग्रहण किया।

1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।

1944 – द्वित्य विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।

1954 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 – मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1962 – सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने घोषणा किया कि उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसायलें हटा लेगा।

1977 – हांगकांग पुलिस ने बलों आईसीएसी के मुख्यालय पर हमला किया।

1995 – अजरबैजान के बाकू मेट्रो में आग, 289 यात्रियों (दुनिया की सबसे खराब मेट्रो दुर्घटना) मरे।

2001 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये।

2004 – चीन की राजधानी बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।

2005 – मध्य यूरोप में स्थित देश चेकोस्लोवाकिया ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

2009 – पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में लगभग 117 लोगो की मृत्यु तथा 213 घायल हुए।

2009 – पेशावर बम विस्फोट से 117 लोग मरे गए और 213 घायल हुए।

2012 – सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन हुए जिसमे 128 लोग मारे गये।



28 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ था।

1871 – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का जन्म हुआ था।

1883 – भारत सरकार में गृह सचिव मौरिस गार्नियर हैलेट का जन्म हुआ था।

1930 – मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर अंजान का जन्म हुआ था।

1955 – माइक्राेसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जन्म हुआ था।

1963 – भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म हुआ था।

1981 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद सेमी का जन्म हुआ था।


28 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1627 – अकबर के बेटे जहाँगीर का निधन 1627 में हुआ।

1900 – प्रसिद्ध जर्मन संस्कृतवेत्ता, प्राच्य विद्या विशारद, लेखक तथा भाषाशास्त्री मैक्स मूलर का निधन हुआ था।

2011 – व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन हुआ था।

2013 – लोकप्रिय उपन्यासकार राजेंद्र यादव का निधन हुआ था।


इस वीडियो का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar