26 oct

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 26 किसी वर्ष में दिन संख्या 300 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 301 है। भारत और विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 26 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1708 – लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।

1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।

1811 – अर्जेंटीना सरकार ने प्रेस के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1825 – हडसन नदी और झील एरि के बीच एरि नहर को खोला गया।

1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।

1859 – स्टीमशिप रॉयल चार्टर को इंग्लैंड के वेलेल्स के तट पर टूटा, जिसमें 454 लोग मारे गए।

1863 – फुटबॉल एसोसिएशन का गठन लंदन में किया गया।

1865 – स्टैंडर्ड ऑयल कंपनी खोली गयी।

1876 – फिलाडेल्फिया में अमेरिकी लाइब्रेरी एसोसिएशन की स्थापना की गई।

1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1911 – चीन का पहला नागरिक संहिता शाही अदालत में पेश किया गया।

1923 – फारस में रजा खान, अहमद शाह ख्वाजा का प्रधानमंत्री बन गया।

1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।

1943 – कलकत्ता में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।

1947 – राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए।

1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।

1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1956 – हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नेगी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

1958 – पैन अमेरिकन ने वर्ल्ड एयरवेज बोइंग 707 की पहली ट्रान्साटलांटिक उड़ान की शुरआत की।

1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।

1966 – पेरिस से ब्रुसेल्स नाटो का मुख्यालय को स्थानांतरित किया गया।

1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।

1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।

1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इसराइल और जॉर्डन के बीच शांति संधि हुई थी।

1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की थी।

2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सफलतापूर्वक उतरा।

2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत हुई।

2015 – उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत हुई और 2536 घायल हुए।



26 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति



1775 – भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र का जन्म हुआ था।

1886 – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म हुआ था।

1890 – पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था।

1923 – भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का जन्म हुआ था।

1924 – भारत में नवगीत विधा के कवियों में से एक ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।

1971 – भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका प्रीति सिंह का जन्म हुआ था।


26 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1947 – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन हुआ था।

1955 – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ था।

1956 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का निधन हुआ था।

1981 – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ था।

2000 – प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ था।


इस वीडियो का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar