24 oct

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 24 किसी वर्ष में दिन संख्या 298 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 299 है। भारत और विश्व इतिहास में 24 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 24 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।



1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की अमृतसर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया था।

1579 – जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।

1605 – मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।

1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।

1657 – कल्याण और भिवंडी के शासन के अाधीन आए।

1793 – फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर राष्ट्रीय सम्मेलन द्वारा अपनाया गया।

1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।

1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।

1855 – वान डायमेन के भूमि का आधिकारिक तौर पर तस्मानिया नाम दिया गया।

1856 – दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।

1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।

1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के ​अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।।

1924 – ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने ज़िनोवी का पत्र प्रकाशित किया।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी।

1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र  लिया गया।

1947 – पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति ने आज़ाद कश्मीर को पाकिस्तान में स्थापित किया।

1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।

1955 – ट्रेन फेरी एमवी एसेक्स फेरी, यूनाइटेड किंगडम के हार्विच में शुरू की गई।

1964 – में उत्री रोडेशिया जांबिया गणतंत्र बना कैनेथ कौंडा वहाँ के पहले राष्ट्रपति बने थे।

1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी थी।

1984 – काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु हुई थी।

2000 – दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा की।

2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया था।

2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।

2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया था।

2005 – न्यूजीलैंड-भारत में नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।




24 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1884 – जम्मू-कश्मीर के एक नेता प्रेमनाथ डोगरा का जन्म हुआ था।

1911 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक समाजवादी नेता अशोक मेहता का जन्म हुआ था।

1914 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म हुआ था।

1915 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का जन्म हुआ था।

1921 – सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म हुआ था।

1940 – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म हुआ था।

1954 – ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का जन्म हुआ था।

1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ था।

1972 – हिंदी फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म हुआ था।


24 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1954 – स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का निधन हुआ था।

1991 – हिंदी की मशहूर लेखिका इस्मत चुगतई का निधन हुआ था।

1996 – संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का निधन हुआ था।

2000 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक सीताराम केसरी का निधन हुआ था।

2006 – भारत के एक महान् गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक धरमपाल का निधन हुआ था।

2013 – 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित मन्ना डे का निधन हुआ था।

2017 – प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन हुआ था।


इस वीडियो का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar