22 oct
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 22 किसी वर्ष में दिन संख्या 296 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 297 है। भारत और विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 22 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। जिसमें कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की।
1721 – ज़ार पीटर द ग्रेट "ऑल-रशियन सम्राट बनाया गया।
1728 – कोपेनहेगन शहर में भयानक आग (शहर के इतिहास में सबसे बड़ा) लग गयी।
1746 – न्यू जर्सी का कॉलेज स्थापित किया गया।
1836 – सेन हाउटन टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने थे।
1837 – हेनरी डेविड थोरो ने राल्फ वाल्डो इमर्सन के सुझाव पर अपनी पहली जर्नल प्रविष्टि की।
1867 – में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी थी।
1875 – अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत हुई।
1877 – स्कॉटलैंड में ब्लेंटाइर खनन दुर्घटना में 207 खनिकों मारे गए।
1878 – सेलफोर्ट में पहली बार रगबी मैच ब्राउटन और स्वींटन के बीच खेला गया था।
1879 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।
1879 – ब्रिटिश शासन में पहला राजद्रोह का मुकदमा महान क्रांतिकारी बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ चला।
1879 – विश्व का पहला कार डीलर शोरूम लंदन में खुला।
1881 – बॉस्टन सिंफनी आर्केस्ट्रा ने पहला संगीत समारोह किया था।
1883 – न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ था।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ आरंभ हो गया।
1924 – टोस्टमास्टर्स क्लब की स्थापना हुई थी।
1929 – जेम्स स्कुलिन ऑस्ट्रेलिया के 9 वें प्रधानमंत्री बने।
1932 – चार्ल्स डी ब्रोकविले बेल्जियम के प्रधान मंत्री बने।
1962 – भारत की सबसे बड़ी बहूद्देशीय नदी-घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्याँ पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार को अपनाने से मना किया था।
1975 – 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।
1986 – अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1998 – संयुक्त राष्ट्र ने बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।
2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008 – इसरो ने भारत के पहले चंद्रमा मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया जिसको चंद्रमा पर पानी का पता लगाने के लिए लांच किया गया था।
2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी थी।
2016 – भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता था।
22 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1873 – हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ।
1900 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म हुआ।
1903 – सामुदायिक नेतृत्व त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का जन्म हुआ।
1922 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म हुआ।
1937 – प्रसिद्ध हिंदी और उर्दू फिल्म अभिनेता “कादर खान” का जन्म हुआ।
22 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1680 मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ।
1796 पेशवा माधव राव द्वितीय ने 1796 को आत्महत्या की।
1893 पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का निधन हुआ।
1933 सरदार पटेल के बड़े भाई और प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन हुआ।
1954 बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का निधन हुआ।
1986 चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का निधन हुआ।
Comments
Post a Comment