20 oct
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 20 किसी वर्ष में दिन संख्या 294 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 295 है। भारत और विश्व इतिहास में 20 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 20 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया.
1718 – स्टेडे बोनट और उनके दल को केप डर नदी के मुहाने के पास से पकड़ लिया गया और चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना में ले जाया गया, जहां से चोरी के लिए कोशिश करने के लिए सभी को दोषी पाया गया और मौत की सजा सुनाई गयी।
1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था।
1740 – मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनी।
1774 – कलकत्ता (अब कोलकाता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
1786 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में पहली खगोलीय अभियान का आयोजन किया गया।
1803 – अमेरिकी सीनेट ने संयुक्त राज्य के आकार को दोहराते हुए लुइसियाना खरीद संधि की पुष्टि की।
1820 – स्पेन ने फ्लोरिडा के हिस्से को 5 मिलियन डॉलर में संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचा।
1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
1833 – अल्फ्रेड, लॉर्ड टेनीसन ने अपनी बहुप्रतीक्षित कविता "ओलिसिज़", लिखी।
1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 'थैंक्स गिविंग डे' को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।
1891 – न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में पहला अंतर्राष्ट्रीय 6 दिन का बाइक रेस शुरू किया गया।
1905 – गलटासरेए एस.के. खेल और एसोसिएशन फुटबॉल क्लब इस्तांबुल में स्थापित किया गया।
1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
1946 – वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये थे।
1962 – भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध शुरू हुआ।
1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
1979 – सिंगापुर में मैकडॉनल्ड्स का पहला स्टोर ऑर्चर्ड रोड के लिट टावर्स में खोला गया।
1995 – श्रीलंका ने शारजाह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता।
1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार दोबारा राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए थे।
2003 – सोयुज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2007 – अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
2008 – आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रतिशत की कटौती की थी।
2011 – लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
20 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1855 – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म हुआ।
1920 – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म हुआ।
1930 – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म हुआ।
1955 – गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, और चरित्र लेखक गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म हुआ।
1968 – नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत का जन्म हुआ।
1978 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म हुआ।
1988 – भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम का जन्म हुआ।
20 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1964 – भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का निधन हुआ था।
1982 – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment