18 oct

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 18 किसी वर्ष में दिन संख्या 292 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 293 है। भारत और विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 18 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।




1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।

1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।

1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।

1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।

1748 – ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए।

1752 – रूसो के ओपेरा हाउस में "ले देविन डु ग्राम" का प्रकाशन किया गया।

1767 – मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई।

1775 – अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।

1790 – फ्रेडरिक विल्हेम द्वारा जोसेफ स्कीलेिंग को आमतौर पर अनुमति से पहले की उम्र में ट्यूबिन्गर स्टिफ़ में नामांकन करने की अनुमति दी गई।

1851 – लंदन में एक महान प्रदर्शनी को बंद किया गया।

1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।

1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुयी।

1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको को अपने कब्जे में लिया।

1900 – काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।

1913 – जर्मनी के लीपज़िग शहर से राष्ट्रों के युद्ध के लिए बना स्मारक समाप्त किया गया।

1922 – ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना आज ही के दिन हुई।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।

1961 – ट्यूरिन में यूरोपीय सामाजिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए गया।

1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।

1967 – हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1972 – पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण आज ही के दिन हुआ ।

1976 – विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

1985 – आज ही के दिन सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।

1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया। 

1991 – में दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995 – आज ही इतिहास में कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – को भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।

2000 – में श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

2005 – में आज ही के दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

2007 – आज ही के दिन आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।

2008 – आज ही के दिन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

2012 – सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।



18 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति



1925 – में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ था।

1950 – में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ था। 

1958 – भारतीय राजनीतिज्ञ विलियमसन ए. संगमा का जन्म हुआ था।

1978 – भारतीय अभिनेता कुणाल कपूर का जन्म हुआ था।

1978 – भारतीय अभिनेत्री कुणाल कपूर का जन्म हुआ था।



18 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1996 – में भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक – रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ था।

1976 – में प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar