1 Nov
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार नवम्बर 1 किसी वर्ष में दिन संख्या 306 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 307 है। भारत और विश्व इतिहास में 1 नवम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 1 नवम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1755 – पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1776 – कैलिफ़ोर्निया में मिशन सैन जुआन कैपिट्रानो की स्थापना की गई।
1787 – स्वीडन, सोसायेट्सस्कोलन में लड़कियों के लिए पहला माध्यमिक शिक्षा विद्यालय, गोटेबोर्ग में स्थापित किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1897 – जुवेंटस एफसी ट्यूरिन एक एसोसिएशन फुटबॉल क्लब के रूप में स्थापित किया गया।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – यूनाइटेड किंगडम में 10 शिलिंग का प्रसारण लाइसेंस शुल्क लगाया गया।
1923 – फिनिश ध्वज वाहक फिनेयर वायुसेवा एयरो ओय में शुरू हो गया।
1928 – रोमानियाई रेडियो प्रसारण कंपनी की शुरूआत हुई।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1946 – पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
1950 – चितरंजन रेल कारखाने में भारत का पहला भाप इंजन बनाया गया।
1952 – जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
1956 – भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 – देश की राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1960 – कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल भारत में स्थापित किया गया।
1962 – इटली में कॉमिक बुक एंटीरो डायबोलिक की शुरआत की गयी।
1966 – पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
1970 – पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर पोलिश उपाध्यक्ष को गोली मरी गयी।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1984 – भारत की तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गए।
1998 – ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 – संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – पडोसी देश चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
1 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1924 – प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का जन्म हुआ था।
1930 – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल कावी देसनावी का जन्म हुआ था।
1942 – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री प्रभा खेतान का जन्म हुआ था।
1948 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार का जन्म हुआ था।
1973 – भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था।
1973 – रूबी भाटिया का जन्म हुआ था।
1 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1980 – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का निधन हुआ था।
2015 – भारतीय उद्योगपति बृजमोहन लाल मुंजाल का निधन हुआ था।
2015 – भारतीय संगीतकार उस्ताद सबरी खान का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment