03 Nov
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार नवम्बर 3 किसी वर्ष में दिन संख्या 308 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 309 है। भारत और विश्व इतिहास में 3 नवम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 3 नवम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 – ब्रिटेन और स्पेन ने पेरिस की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1826 – पेरिस स्टॉक एक्सचेंज पलाइस डे ला बोउर्से पर खोला गया।
1868 – अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव यूलीसिस एस ग्रांट ने चुनाव में होरटियो सेमोर को हराया।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1906 – एसओएस एक अंतरराष्ट्रीय संकट संकेत बना।
1918 – पोलैंड ने रूस से अपनी स्वतंत्रता की ऐलान किया।
1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।
1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।
1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1954 – टोक्यो में पहली गोदज़िला फिल्म प्रीमियर की शुरआत हुई।
1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था. वो पहला जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।
1958 – पेरिस में नया यूनेस्को भवन का उद्घाटन किया गया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
1994 – एक फ्रांसीसी पत्रिका ने राष्ट्रपति फ्रांकोइस मिटररंड की गुप्त बेटी की तस्वीर प्रकाशित की।
1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में शुरु हुआ।
2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की गई।
2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश आज के दिन दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
2006 – भारत-बेल्जियम के बीच सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2009 – 23 वीं में सॉल ट्रेन म्यूज़िक अवार्ड्स: माइकल जैक्सन, चार्ली विल्सन और चाका ख़ान ने जीता।
2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।
3 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1906 – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ था।
1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाले अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ था।
1933 – अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म हुआ था।
1937 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म हुआ था।
3 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1936 – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का निधन हुआ था।
1947 – परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन हुआ था।
1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ था।
2013 – प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment