16 Oct

 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 16 किसी वर्ष में दिन संख्या 290 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 291 है। भारत और विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 16 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।



1710 – ब्रिटिश सैनिकों ने पोर्ट रॉयल पर कब्ज़ा किया।

1757 – आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।

1834 – वेस्टमिंस्टर का पैलेस आग से नष्ट हो गया।

1848 – 1 अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया।

1849 – एवेरी कॉलेज, एलेगेंनी के पेनसिल्वेनिया में स्थापित किया गया।

1861 – संघीय डाक टिकटों को बेचना का काम शुरू किया गया।

1872 – यूनिवर्सिटी कॉलेज वेल्स (बाद में ऐबरिस्टविथ विश्वविद्यालय बनने के लिए) ने अपना पहला अकादमिक सत्र शुरू किया।

1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ।

1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1923 – रॉय और वॉल्ट डिज्नी ने वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना की थी।

1935 – मैसाचुसेट्स विकलांगता घोड़े की दौड़ का उद्घाटन किया गया।

1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1959 – में राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना हुए थी।

1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया था।

1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत हुई और 180 से अधिक घायल हुए।

2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ में सुधार के लिए एकमत हुआ था।

2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता लगाया गया था।

2013 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हुई।

2014 – न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने गए।



16 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति


1886 – इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का जन्म हुआ था।

1894 – इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री मोशे शॅरेड का जन्म हुआ था।

1896 – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ था।

1905 – प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म हुआ था।

1944 – भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ था।

1948 – हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म हुआ था।

1948 – ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ था।

1995 – भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ था।


16 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन


1938 – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन हुआ।

1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन हुआ।

1994 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन हुआ।


इस वीडियो का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

20 July

03 Jan

06 Mar