14 oct
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 14 किसी वर्ष में दिन संख्या 288 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 289 है। भारत और विश्व इतिहास में 14 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 14 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराकर वर्ष 1066 में वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी थी।
1322 – स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया अंग्रेज़ी शासन स्कॉटलैंड को मुक्ति दिलाई थी।
1700 – रब्बी जुदाह हासिड और चाइम मोलोचो यरूशलेम में आया।
1745 – फ्रेंच सहायता काफिला मॉन्ट्रो स्कॉटलैंड पहुंचा।
1756 – मैत्री और व्यापार का एक समझौता सुल्तान ओसमान III द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और राजा फ्रेडरिक वी। डेनमार्क ने ओटोमन साम्राज्य के लिए असाधारण प्रतिनिधि नियुक्त किया।
1758 – हचकिर्क की लड़ाई, सक्सन में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया।
1774 – पहले महाद्वीपीय कांग्रेस ने औपनिवेशिक अधिकारों की घोषणा फिलाडेल्फिया में की।
1882 – यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब की स्थापना हुई थी. जो की भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1913 – ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
1923 – पनामा के ठीक उत्तर दिशा वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान में आया था।
1931 – मैनुअल अज़ाना स्पेन के प्रधान मंत्री बने।
1933 – नाज़ी जर्मनी ने राष्ट्रसंघ से अपने को अलग किया था।
1940 – राष्ट्रीयता अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका के कानून पर हस्ताक्षर किए गए।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर 1946 को हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1952 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी थी।
1964 – अमेरिकी मानवाधिकारों के नेता मार्टिन लूथर किंग को अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. वे नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।
1968 – मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
1979 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु प्रशिक्षण किया था।
1991 – बांग्ला के विपक्षी राजनेता आंग सान सू की को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर की गयी थी।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में कुछ लोगो ने 20 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
14 October को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1643 – दिल्ली (भारत) के मुगल बादशाह बहादुरशाह प्रथम का जन्म हुआ था।
1884 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म हुआ था।
1930 – जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म हुआ था।
1931 – भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ था।
1950 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म हुआ था।
1978 – आर और बी संगीत गायक अशर का जन्म हुआ था।
1979 – भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म हुआ था।
1981 – भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म हुआ था।
14 October को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1240 भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान का निधन हुआ था।
1947 लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन हुआ था।
1998 भारत के राजनीतिज्ञ दसरथ देब का निधन हुआ था।
2004 राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ था।
2013 भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन हुआ था।
इस वीडियो का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें
Comments
Post a Comment