गेंदे के फूल के फायदे और नुकसान
गेंदे के फूल के फायदे और नुकसान
गेंदा एक खूबसूरत फूल होता है जो कि पीले, नारंगी, हल्के पीले आदि कई रंगों में पाया जाता है। गेंदे का उपयोग भारतीय घरों में अक्सर पूजा-माला बनाने, सजावट की सामग्री के रुप में किया जाता है। लेकिन गेंदा शरीर के लिए एक शक्तिशाली हर्ब के रुप में काम करता है। गेंदे के फूल के फायदे स्वास्थ्य के लिए अनेक है इसमें जीवाणुरोधी, सूजनरोधी, कवक रोधी, विषाणुरोधी और एंटी-सेप्टीक गुण पाए जाते हैं। गेंदे में घावों को ठीक करने के लिए आवश्यक गुण होते हैं इसलिए गेंदा का उपयोग दवा के रुप में किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम विस्तृत ढ़ंग से गेंदे के फूल के स्वास्थ्य के लिए उपयोग, गेंदे के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
गेंदे के गुण|
एंटी-बैक्टीरियल गुण
एंटी- इंफ्लेमेंट्री गुण
एंटी- माइक्रोबियल गुण
एंटी-फंगल
एंटी-सेप्टीक
गेंदे के फूल के फायदे
वनस्पति अनुसंधान से पता चलता है कि गेंदे के फूल में कई सक्रिय घटक होते हैं जिनमें विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट और वाष्पशील तेल शामिल होते हैं। ये फूलों के उज्ज्वल रंग और मजबूत गंध के लिए जिम्मेदार हैं; कुछ कवक, कीट और कीड़ों को पीछे हटाने की क्षमता और रक्त प्रवाह में सुधार और सूजन को नियंत्रित करने की इसकी क्षमता इसमें होती है।
गेंदे के फायदे सूजन कम करने में
शरीर के लिए उपयोगी हर्ब मेरीगोल्ड में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते है इसलिए सूजन को कम करने के लिए यह काफी उपयोगी होता है। इसकी चाय बनाकर पीने से या लेप लगाने से सूजन कम करने में मदद मिलती है। आंतरिक अंगों की सूजन को कम करने के लिए भी गेंदे का उपयोग किया जाता है।
गेंदे के लाभ मुंहासे खत्म करने में
स्वास्थ्यवर्धक हर्ब गेंदे में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी- इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं इसलिए यह मुंहासों को खत्म करने के लिए उपयोगी होता है। गेंदे के फूल के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और खूबसूरत बनती है।
गेंदा के औषधीय गुण बुखार को ठीक करने में
बुखार को ठीक करने के लिए भी गेंदे का फूल उपयोगी होता है। गेंदे के फूल में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। गेंदे की चाय पीने से बुखार के लक्षण जैसे कांपना, संवेदनशीलता, बहुत ज्यादा ठंड लगना आदि नहीं होते हैं।
गेंदे के फूल के फायदे मसूड़ों से खून रोकने में
मेरीगोल्ड में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं इसलिए गेंदे का एक्सट्रेक्ट टूथपेस्ट में मिलाकर लगाने दांतों पर लगाने से मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है । साथ ही इससे सूजन के कारण खून आने की समस्या भी नहीं होती है।
गेंदे के फूल के उपाय आंखों के लिए उपयोगी
उपयोगी हर्ब गेंदे में एंटी-इंफ्लेमेंट्री, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं। गेंदा इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और संक्रमण से बचाता है। आंखों के इंफेक्शन को दूर करने के लिए भी गेंदा उपयोगी होता है। गेंदे के एक्सट्रेक्ट से बनी क्रीन को आंखों की पलकों पर लगाने से आंखों में संक्रमण नहीं होता है।
गेंदे का फूल के फायदे त्वचा की जलन को ठीक करने में
शक्तिशाली हर्ब गेंदे में सूदिंग प्रॉपर्टीज यानि शांति कारक गुण होते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की जलन कम हो जाती है। चोट लगने पर त्वचा को ठीक करने के लिए भी गेंदे के एक्सट्रेक्ट युक्त क्रीम का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।
गेंदा फूल का रस शरीर को डिटॉक्स करने में
गेंदा शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। गेंदा शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकाल देता है। शरीर के डिटॉक्सीकरण से ना सिर्फ लिवर स्वस्थ रहता बल्कि यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए गेंदे का सेवन लाभकारी होता है।
गेंदे के नुकसान
गेंदा एक हेल्दी हर्ब है लेकिन फिर भी इसका सेवन सही प्रकार से करना चाहिए इसके अधिक सेवन से निम्न प्रकार के नुकसान हो सकते है ।
एलर्जी का खतरा होता है जिससे त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।
इसका अधिक उपयोग फर्टीलिटी को कम करता है।
गेंदा पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है इसलिए गेंदे का प्रयोग उपयोग गर्भावस्था और दूधपान के समय नहीं करना चाहिए।
Comments
Post a Comment